Monday, October 3, 2022

गांधी जयंती पर बापू को याद किया,विद्यालय परिवार ने श्रद्वांजलि अर्पित की  


आज विद्यालय के अहिंसा सभागार में प्रात: 9 बजे, से गांधी जयंती के अवसर पर, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का आग़ाज़ विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा शर्मा तथा विद्यालय स्टाफ़ द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया ।


कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्री दौलत सिंह जोधा ने बापू के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं का ज़िक्र करते हुए बापू को सादगी और विनम्रता का मसीहा बताया ।



इसी कड़ी में कक्षा 8 की छात्राओं क्रमश: सृष्टि तथा सिदरा ने "साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल" गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । 


सृष्टि ने इसके पश्चात् गांधी जी पर एक कविता और प्रस्तुत की साथ ही कक्षा 8 के ही हर्षित और प्रिंस ने एक बहुत ही भावपूर्ण गीत "सुन ले बापू ये पैग़ाम, मेरी चिट्ठी तेरे नाम" प्रस्तुत किया और वर्तमान समय में गांधी जी के आदर्शों और मूल्यों का किस तरह से ह्रास हो रहा है उसका चित्रण बड़े खूबसूरत अंदाज़ में किया ।


प्रति वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी अंध विधालय से पधारे दिव्यांग विद्यार्थियों ने स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्री जेताराम जी के मार्गदर्शन में बहुत सुंदर आवाज़ में भजनों की प्रस्तुति दी । "ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान्"   और "वैष्णव जन तो तेने कहिये पीड़ पराई जाने रे " प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया  । 





श्री जेताराम जी ने उपस्थित मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया । 


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदया ने अपने ओजस्वी भाषण में गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया साथ ही गांधी जी पर  एक स्वरचित कविता का वाचन भी किया ।


कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उर्दू अध्यापक अकमल नईम ने किया । 

   

इसके अलावा जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भी स्थानीय विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने व्याख्याता श्रीमान गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय स्काउट गाइड सदस्यों ने श्री कमलेश के नेतृत्व में अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति प्रदान कर विद्यालय को गौरान्वित किया ।

कार्यक्रम की झलकियाँ 








                                                                                                                                  विद्यालय डेस्क 

                                                                                                                                2 अक्टूबर 2022

Saturday, April 2, 2022

अकमल नईम का शोध प्रकाशित

 अकमल नईम सिद्दीक़ी का  शोध प्रकाशित  


जोधपुर स्थित ज़िला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान (DIET) विद्याशाला, जोधपुर के शोध प्रभाग (DERF) के तहत, स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ उर्दू अध्यापक श्री अकमल नईम सिद्दीक़ी के शोध का प्रकाशन DIET द्वारा किया गया है । ज्ञात रहे कि DIET के शोध प्रभाग के अंतर्गत प्रतिवर्ष शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किया जाता है । इस वर्ष भी अनेक विषयों पर शोध कार्य संपन्न हुए हैं जिनमें श्री नईम का शोध कार्य भी सम्मिलित है । ये शोध कार्य इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि संभवतया जोधपुर डाइट के इतिहास में ये पहला शोध है जो उर्दू भाषा शिक्षण को लेकर किया गया है । 



        इस शोध का उद्देश्य उर्दू शिक्षकों के समक्ष भाषा शिक्षण के उद्देश्यों (उर्दू भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने की दक्षताओं का विकास) की प्राप्ति में बाधक तत्वों की पहचान करके उनके निदान के उपायों पर विचार करना था । यह एक सर्वे शोध था जिसमें राजस्थान के उर्दू अध्यापकों को सम्मिलित करते हुए गूगल फॉर्म के माध्यम से एक सर्वे किया गया था जिसके आधार पर उर्दू शिक्षण को बाधित करने वाले तत्वों का चार भागों में वर्गीकृत करके अध्ययन किया गया तथा निष्कर्ष प्राप्त किये गए । शोध के अंत में समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई है तथा इन समस्याओं के निदान के सुझाव भी प्रेषित किये गए हैं । 

आशा है यह शोध उर्दू शिक्षकों तथा उर्दू भाषा का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्व होगा । इसके माध्यम से उर्दू भाषा शिक्षण अधिगम और अधिक प्रभावपूर्ण हो सकेगा तथा उर्दू भाषा शिक्षण के उद्देश्यों की अधिकाधिक और प्रभावपूर्ण प्राप्ति संभव हो सकेगी ।


                                                                                                                              स्कूल डेस्क                    

                                                                                                                            2 अप्रैल 2022    

Wednesday, March 23, 2022

CBEO इन्साफ़ ज़ई साहब का अभिंनन्दन

 इन्साफ़ ज़ई साहब बने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

वर्तमान में, जोधपुर शहर ब्लाक में कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत जनाब इन्साफ़ ज़ई साहब को हाल ही में विभाग द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदौन्नत किया गया है। इस अवसर पर आज स्थानीय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन्साफ ज़ई साहब का अभिनन्दन किया गया ।

स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्री गजेन्द्र सिंह जी द्वारा आपको साफ़ा पहनाया गया तथा व्याख्याता श्री कमल व्यास द्वारा शाल ओढ़ा कर आपका सम्मान किया गया। 





वरिष्ठ अध्यापक श्री मनीष राठौड़ द्वारा माल्यार्पण कर आपका अभिनन्दन किया गया वहीं स्थानीय विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रतिभा शर्मा द्वारा आपको श्रीफल भेंट किया गया ।






कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अध्यापक अकमल नईम द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमानाराम चौधरी (आर० पी०), श्रीमती मिथिला चारण अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जोधपुर शहर तथा ब्लाक के  राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे । 


                                                                                                                        SCHOOL DESK

                                                                                                                           23 MARCH 2022


Thursday, March 17, 2022

ब्लाक स्तरीय अभिनव शिक्षण सामग्री निर्माण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में किरण देवड़ा प्रथम

ब्लाक स्तरीय अभिनव शिक्षण सामग्री निर्माण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में किरण देवड़ा प्रथम  


भारती फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सत्य भारती अभिनव शिक्षण पुरूस्कार 2021-22 प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया ।

इस प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय से प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण के लिए गणित विषय का एक TLM अकमल नईम सिद्दीक़ी वरिष्ठ उर्दू अध्यापक द्वारा तथा माध्यमिक कक्षाओं में जीव विज्ञान शिक्षण संबंधी एक TLM विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती किरण देवड़ा द्वारा तैयार किया गया था ।

15 मार्च को निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें माध्यमिक स्तर श्रेणी में श्रीमती किरण देवड़ा के TLM को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा शर्मा तथा समस्त स्टाफ साथियों ने किरण देवड़ा को बधाई दी । 




VIDIO LINKS FOR TLM

TLM Made by Akmal Naeem

TLM made by KIRAN DEORA

                                                                                                                                School Desk




Saturday, March 12, 2022

 दांडी यात्रा दिवस पर विशाल रैली का आयोजन 

सड़क पर निकले सैकड़ो गांधी, वातावरण हुआ गांधीमय   

वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंजा शहर

ब्रिटिश सरकार ने 1882 नमक एक्ट बनाकर हवा, पानी के बाद जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी वस्तु नमक पर टैक्स लगा दिया। इस मुद्दे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया। दांडी मार्च की आज 92वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर जहां आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी ने साबरमती आश्रम में गांधी जी को याद करते हुए देश को संबोधित किया वहीं पूरे देश में इस दिन को हर्षोल्लास से मनाया गया ।

जोधपुर में भी इस अवसर पर जालोरी गेट से राजकीय महात्मा गांधी (अंग्रेज़ी माध्यम) विद्यालय तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया । इस रैली में स्थानीय विद्यालय के अतिरिक्त अन्य विद्यालय से "बापू" के वेश सैकड़ो मासूम गांधी सड़क पर उतरे । जिसने भी ये नज़ारा देखा, देखता रहा गया ।












इस रैली में बड़ी संख्या में स्काउट्स ने भी भाग लिया । 

विद्यालय पहुँच कर अपर जिला कलेक्टर श्री सत्यवीर यादव, उपनिदेशक समाज कल्याण श्री अनिल व्यास, अति० जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद रफ़ीक़ तथा प्रधानाचार्य श्रीमतीप्रतिभा शर्मा ने बापू को सूत की माला पहनाकर श्रद्वांजलि अर्पित की । इस अवसर पर संयोजक गांधी दर्शन समिति, श्रीमान डा० अजय त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष उत्तर श्री सलीम खान, प्रीतम शर्मा, इलियास मोहम्मद, मनीष लोढा, रविन्द्र किशोरिया तथा हुकम सिंह आदि ने भी गांधी जी को श्रद्वा सुमन अर्पित किये । 










स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने अपना सहयोग प्रदान किया । रैली का संयोजन व्याख्याता  श्रीमान गजेन्द्र सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह, शारीरिक शिक्षक श्री दशरथ, वरिष्ठ अध्यापक श्री मनीष राठौड़ तथा अध्यापक श्री मोहम्मद आसिफ द्वारा किया गया ।

इससे पूर्व जालोरी गेट से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया ।     

रैली की झलकियां



                                       

 
                                                    

                                                                                                        विद्यालय डेस्क 

                                                                                                        12 मार्च 2022

Tuesday, March 8, 2022

Womenhood Rewarded

International Women's Day Celeberated

Mrs Pratibha Sharma, Mrs Shashi Chaoudhary and Mrs Meenal Benjamin Honored 

Women’s Day celebrates the very essence of women all over the world. This day marks the importance of why women should be treated equally without any bias or prejudice. On March 8, Women’s Day is commemorated to honor women of all ages and races in a world where they can live freely and up to their own terms. 

"This International Women’s Day, 8 March, join UN Women and the world, in coming together under the theme ‘Gender equality today for a sustainable tomorrow’, and call for climate action for women, by women," the United Nations has said.

A National Woman's Day (NWD) was marked in the United States on 28 February 1909, but it wasn't until 1911 that the first International Women's Day took place (with Austria, Denmark, Germany and Switzerland taking part). In 1975, the event was made 'official' by through recognition by the United Nations (UN).

On This eve The principal of the local School Mrs pratibha Sharma and Mrs Shashi Choudhary, APC SMSA, Jodhpur was honored with Shawl by the girl students and staff of SMS School Jodhpur.  





Retired Sen. Lab Assistant, Chair person of Rakesh Benjamin Trust and School Bhamashah Mrs Meenal Benjamin was also honored with shawl and garlands by the Officials of the Education Department and school Staff as well.


दिन की रौशनी ख्वाबों को बनाने में गुज़र गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुज़र गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं है,
तमाम उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।                                                                                                            
        
                                                                                                                           School Desk 
                                                                                                                          8 March 2022
 



Saturday, March 5, 2022

WORKSHOP ON CULTURAL HERITAGE : HELD TODAY IN SCHOOL

CULTURAL HERITAGE OF RAJASTHAN

A workshop on Cultural Heritage held today in the school premises by UNESCO and Rajasthan tourism department. The Master Trainer Explained about the Cultural Heritage of Rajasthan. Both Tangible and Intangible Heritage was discussed during the workshop. Tangible cultural heritage refers to things that we can store or physically touch. Examples of tangible cultural heritage include traditional clothing, tools, buildings, artwork, monuments, and modes of transportation. Intangible cultural heritage refers to things that are not physical items but exist intellectually.




Master Trainer also told that Kalbeliya Folk Dance is enlisted in UNESCO ICH List. Like wise the Panja Dari work of SALAWAS village is also enlisted in this list.

The expert of Panja Dari work also demonstrated the Dari Weaving process to the students. Students learned about the frame and Panja tool used in the weaving of Dari. They also keenely observed the weaving process and asked questions related to the process and about final product.

School Principle Mrs Pratibha Sharma Thanked to the team.

School physical Teacher Mr Dashrath, Librarian Mrs Nidhi Bhargava and Class teacher Mrs Sumitra assisted the whole program.


                                                                                                            School Desk         

Well Done Suhana Khan

 Suhana Khan won Silver Medal in 27th Women boxing Championship

Suhana Khan, A student of class v of Local School, won Silver medal in 37th District Sub Junior man and 21st women championship 2021-22 held by Jodhpur Boxing Association. The championship was held in Shikargarh village from 24 to 25 february  at Acharya Sports Gurukal .



Suhana Khan told That Boxing is her passion and Imran sir is her coach. She is also practising gymnastic in the School under the Guidance of physical teacher Mr Dashrath kumar. 


Suhana Khan will be honoured by the School administration on school annual function which will be held in this month.


                                                                                 School Desk

Saturday, November 27, 2021

श्रीमती प्रतिभा शर्मा (प्रधानाचार्या)  महात्मा गांधी रत्न अंलकरण से सम्मानित 

 विद्यालय के लिए गर्व का विषय 

आज दिनांक 24/11/2021को गांधी नेहरू विचार मंच व भारत रत्न राजीव गांधी विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान दिवस व राजस्थान के लोकप्रिय जननायक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 71वें जन्मोत्सव पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों को सादर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई । साथ ही  गांधी नेहरू विचार मंच द्वारा श्रेष्ठ व उत्कृष्ट कार्य व सेवा करने वाले विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी रत्न अंलकरण से सम्मानित किया गया । शिक्षा विभाग के 11(ग्यारह) अधिकारियों को इस सम्मान से नवाज़ा गया । 

स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा को भी इस सम्मान से नवाज़ा गया है। 

स्थानीय विद्यालय के लिए ये गर्व का विषय है। 

  

 रिपोर्ट : अकमल नईम सिदीकी 


राष्‍ट्रीय सेवा योजना : एक दिवसीय सफल कैंप का आयोजन  

राष्‍ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme-NSS) राष्‍ट्र की युवाशक्ति के व्‍यक्‍तित्‍व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित लोगों की सहायता आदि। विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्‍ट्र सेवा के गुणो का विकास होता है।

स्थानीय विद्यालय में राष्‍ट्रीय सेवा योजना प्रभारी एंव व्याख्याता श्री गजेन्द्र पंवार के निर्देशन में स्थानीय विद्यालय के राष्‍ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हुए विद्यार्थियों का एक दिवसीय कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विद्यार्थियों ने विद्यालय के गार्डन की साफ़ सफाई की । विद्यार्थियों ने गार्डन में उग आई कंटीली झाड़ियों को काटा तथा दूब की कटाई भी की । 









ज्ञात रहे की इससे पूर्व व्याख्याता लादूराम सियाग, सेवानिवृत व्याख्याता व्याख्याता विनय प्रकाश तथा वरिष्ठ उर्दू अध्यापक अकमल नईम सिद्दीकी के नेतृत्व में एक अभियान चलाकर इस गार्डन को सुव्यवस्थित किया गया था तथा इसमें नई दूब और 200 से अधिक नए पौधे लगाए गए थे । इस कार्य के लिए स्थानीय विद्यालय के व्याख्याताओं ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया था । इसके पश्चात प्रधानाचार्य महोदय के आह्वान पर कुछ समय पहले विद्यालय में पुन: पौधारोपण किया गया था तथा शाला में गमले लगाए गए थे परन्तु हाल में आई कोरोना की दूसरी लहर और उसके हालाते लागू किये गए लॉकडाउन में देख रेख के अभाव ने  इस पूरे गार्डन को तहस नहस कर दिया था । 

आज पुन: राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थियों ने प्रभारी गजेन्द्र पंवार के नेतृत्व में इस का संज्ञान लिया और अपने श्रमदान के माध्यम से इसे संवारने का बीड़ा उठाया । हमें आशा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के ये सदस्य इस गार्डन की निरंतर देखभाल करेंगे तथा इसे पूर्व की भांति हरा भरा बनाकर कोरोना की दुखदायी यादों को मिटा देंगे 





इससे पूर्व प्रधानाचार्य महोदया प्रतिभा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा मानवीय जीवन में दया, करुणा और परसेवा परोपकार के महत्व पर चर्चा करते विद्यार्थियों को अपने आचरण में इन्हें लाने का आह्वाहन किया 

रिपोर्ट : अकमल नईम सिद्दीकी