श्रीमती प्रतिभा शर्मा (प्रधानाचार्या) महात्मा गांधी रत्न अंलकरण से सम्मानित
विद्यालय के लिए गर्व का विषय
आज दिनांक 24/11/2021को गांधी नेहरू विचार मंच व भारत रत्न राजीव गांधी विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान दिवस व राजस्थान के लोकप्रिय जननायक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 71वें जन्मोत्सव पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों को सादर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई । साथ ही गांधी नेहरू विचार मंच द्वारा श्रेष्ठ व उत्कृष्ट कार्य व सेवा करने वाले विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी रत्न अंलकरण से सम्मानित किया गया । शिक्षा विभाग के 11(ग्यारह) अधिकारियों को इस सम्मान से नवाज़ा गया ।
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा को भी इस सम्मान से नवाज़ा गया है।
स्थानीय विद्यालय के लिए ये गर्व का विषय है।
रिपोर्ट : अकमल नईम सिदीकी
No comments:
Post a Comment