प्रबल कार्यक्रम – 2025-26
परिचय :
प्रबल कार्यक्रम (PRABAL
Program to Recognize Abilities Build up Adaptive Life Skills of 21st Century) राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा 9वीं से 12वीं
कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया एक विशेष कार्यक्रम है। इसका मुख्य
उद्देश्य विद्यार्थियों में 21वीं
सदी की आदर्श जीवन कौशल (Adaptive Life Skills) का विकास करना है। यह कार्यक्रम राज्य के लगभग 18,798 स्कूलों में 2025-26 सत्र के लिए आयोजित किया जा रहा है ।
प्रबल कार्यक्रम के उद्देश्य:
- विद्यार्थियों में
आत्म-चेतना, संचार कौशल, सहानुभूति, टीमवर्क, क्रिटिकल थिंकिंग, निर्णय-निर्धारण, रचनात्मकता, तनाव-समाधान, नेतृत्व क्षमता, नागरिकता कौशल एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना
- विद्यार्थियों को
काम से संबंधित कौशल, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, जलवायु परिवर्तन जैसी सतत विकास के लिए जरूरी योग्यताओं को बढ़ावा देना
- राष्ट्रीय शिक्षा
नीति 2020 एवं
सतत विकास लक्ष्य (SDG 4.7, SDG 13) के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना
- विद्यार्थियों को
सामाजिक, भावनात्मक
एवं व्यवहारिक रूप से मजबूत बनाना
कार्यक्रम की आयोजन प्रक्रिया:
- विद्यालय
स्तर : विद्यालय स्तर पर इस कार्यक्रम के तहत
स्कूल में विद्यार्थियों हेतु 14 दिवस चलने वाला विशेष सत्र होता है जिसमें अलग-अलग
विषयों एवं गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल संबंधी प्रशिक्षण एवं
प्रैक्टिकल अभ्यास करवाया जाता है । इन सत्रों का आयोजन शिक्षकों एवं
प्रधानाचार्य के सहयोग से किया जाता है ।
ब्लॉक स्तर
: ब्लॉक
स्तर पर, ब्लॉक में अवस्थित प्रत्येक विद्यालय से चयनित विद्यार्थी (बालक/बालिका) गतिविधियों
में भाग लेते हैं तथा इनमें से जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का
चयन किया जाता है ।
ज़िला स्तर
: ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को
जिला स्तर पर भेजा जाता है ।
राज्य स्तर : ज़िला
स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर भेजा जाता है ।
सीखने के प्रमुख क्षेत्र:
1.
सेल्फ-अवेयरनेस
2.
कम्युनिकेशन स्किल्स
3.
इम्पैथी
4.
टीम वर्क
5.
क्रिटिकल थिंकिंग
6.
डिसीजन मेकिंग
7.
क्रिएटिविटी
8.
स्ट्रेस मैनेजमेंट
9.
लीडरशिप
10. सिटिजनशिप
11. एथिकल वैल्यूज
12. डिजिटल लिटरेसी
13. फाइनेंशल लिटरेसी
14. क्लाइमेट चेंज
इस प्रकार, प्रबल
कार्यक्रम विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास, जीवन कौशल, व्यावहारिक
योग्यता,
और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यापक एवं संगठित ढंग
से संचालित होता है।
ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम – 2025-26
ब्लॉक
स्तरीय प्रबल कार्यक्रम 2025-26 का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्थानीय
विद्यालय में किया गया । कार्यक्रम में जोधपुर शहर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से
114 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया ।
प्रबल कार्यक्रम के तहत विद्यालय में
नाट्य प्रदर्शन, भाषण/आशु भाषण तथा पैनल चर्चा गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
विभिन्न विद्यालयों से आये हुए कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों
में बड़े उत्साह से भाग लिया ।
विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की
संख्या
|
नाट्य प्रदर्शन |
भाषण/आशु भाषण |
पैनल चर्चा |
|
22 |
52 |
40 |
आयोजन : प्रत्येक
गतिविधि के आकलन के लिए नियमानुसार एक समिति का गठन किया गया जिसका विवरण
निम्नानुसार है ।
प्रबल गतिविधि हेतु निर्णायक समिति
1.
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
2.
संस्था प्रधान
3.
शिक्षक पुरुष
4.
शिक्षक महिला
5.
विद्यार्थी बालक – 2
6.
विद्यार्थी बालिका – 2
इस प्रकार गठित समिति द्वारा प्रत्येक
गतिविधि में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के अवलोकन पश्चात एक निर्धारित चयन प्रपत्र
के आधार पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम हेतु विद्यार्थियों का चयन किया गया । स्थानीय
विद्यालय से भी कक्षा 10 की अंजुमन व ज़ीशान तथा कक्षा 12 से देवान्शी ने भाग लिया
।
कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में
विद्यालय की NSS प्रभारी तथा
व्याख्याता श्रीमती पूर्णिमा तथा NSS के छात्रों ने अपना
भरपूर सहयोग प्रदान किया ।
नाट्य प्रदर्शन प्रतियोगिता की झलकियाँ
इस गतिविधि का आयोजन श्रीमती रितु तथा श्रीमती सुखविंदर कौर
के निर्देशन में संपन्न हुआ । इस गतिविधि में विभिन्न विद्यालयों से पधारे हुए 22
बालक बालिकों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामजिक
मुद्दों पर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपना पक्ष बड़ी सशक्तता के साथ तथा प्रभाव
पूर्ण तरीक़े से रखा । निर्णायक समिति
द्वारा विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक प्रदान किये गए ।
आशु भाषण/भाषण प्रतियोगिता
इस गतिविधि का आयोजन श्री प्रवीण तथा हर्ष के निर्देशन में
संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न विद्यालयों से पधारे हुए 52 बालक बालिकों ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को भाषण हेतु तीन मिनट का समय दिया गया ।
निर्णायक समिति द्वारा विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार
पर उन्हें अंक प्रदान किये । इस आयोजन में निर्णायक समिति के सम्बन्ध में सबसे नई
बात ये रही कि चयन समिति में चार विद्यार्थियों को भी जज के रूप में सम्मिलित किया
गया था ।
भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागी तथा ध्यान से सुनते हुए
विद्यार्थी
पैनल चर्चा
इस गतिविधि का आयोजन श्री भल्लाराम चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें
विभिन्न विद्यालयों से पधारे हुए 40 बालक बालिकों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में
विद्यार्थियों को एक विषय दिया गया जिस पर उन्होंने चर्चा की तथा अपना पक्ष रखा
। निर्णायक समिति द्वारा विद्यार्थियों के
प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक प्रदान किये गए ।
पैनल चर्चा में भाग लेते हुए विद्यार्थी
कार्यक्रम समापन तथा विजेताओं का सम्मान
समस्त प्रतियोगिताओं के परिणाम
प्राप्त होने के पश्चात स्थानीय विद्यालय के अहिंसा सभागार में समापन समारोह का
आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रजनी शेखावत की
अध्यक्षता तथा अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री मूलसिंह जी के विशिष्ट आतिथ्य
में संपन्न हुआ । इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री
भगवान दास चौहान भी उपस्थित थे ।
श्री भगवान दास चौहान ने आयोजित
गतिविधियों का सार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर विस्तार से
चर्चा की ।
समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को
संबोधित करते हुए स्थानीय विद्यालय के गतिविधि
प्रभारी श्री अकमल नईम ने उपस्थित विद्यार्थियों तथा उनके साथ में पधारे
मेंटोर शिक्षकों का आभार प्रकट किया । इससे पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
श्रीमती रजनी शेखावत ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो प्रदान
किये ।
उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से प्रबल कार्यक्रम के
उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया
कि वे मूलभूत जीवन कौशलों के विकास की और स्वंय को अग्रसर करने का प्रयास करें
ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें ।
ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त बालिका देवान्शी सोनी
ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त बालक राजवीर
समस्त प्रतिभागी
ब्लॉक स्तर पर चयनित विजेता
|
क्रम संख्या |
वर्ग |
नाम विद्यार्थी |
कक्षा |
विद्यालय |
|
01 |
छात्र |
राजवीर |
IX |
|
|
02 |
छात्रा |
देवान्शी सोनी |
XII |
PMSHRI MGGS, Jodhpur City |
कार्यक्रम बैनर तथा प्रमाण पत्र
खबरों
में ....