Saturday, March 12, 2022

 दांडी यात्रा दिवस पर विशाल रैली का आयोजन 

सड़क पर निकले सैकड़ो गांधी, वातावरण हुआ गांधीमय   

वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंजा शहर

ब्रिटिश सरकार ने 1882 नमक एक्ट बनाकर हवा, पानी के बाद जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी वस्तु नमक पर टैक्स लगा दिया। इस मुद्दे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया। दांडी मार्च की आज 92वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर जहां आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी ने साबरमती आश्रम में गांधी जी को याद करते हुए देश को संबोधित किया वहीं पूरे देश में इस दिन को हर्षोल्लास से मनाया गया ।

जोधपुर में भी इस अवसर पर जालोरी गेट से राजकीय महात्मा गांधी (अंग्रेज़ी माध्यम) विद्यालय तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया । इस रैली में स्थानीय विद्यालय के अतिरिक्त अन्य विद्यालय से "बापू" के वेश सैकड़ो मासूम गांधी सड़क पर उतरे । जिसने भी ये नज़ारा देखा, देखता रहा गया ।












इस रैली में बड़ी संख्या में स्काउट्स ने भी भाग लिया । 

विद्यालय पहुँच कर अपर जिला कलेक्टर श्री सत्यवीर यादव, उपनिदेशक समाज कल्याण श्री अनिल व्यास, अति० जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद रफ़ीक़ तथा प्रधानाचार्य श्रीमतीप्रतिभा शर्मा ने बापू को सूत की माला पहनाकर श्रद्वांजलि अर्पित की । इस अवसर पर संयोजक गांधी दर्शन समिति, श्रीमान डा० अजय त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष उत्तर श्री सलीम खान, प्रीतम शर्मा, इलियास मोहम्मद, मनीष लोढा, रविन्द्र किशोरिया तथा हुकम सिंह आदि ने भी गांधी जी को श्रद्वा सुमन अर्पित किये । 










स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने अपना सहयोग प्रदान किया । रैली का संयोजन व्याख्याता  श्रीमान गजेन्द्र सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह, शारीरिक शिक्षक श्री दशरथ, वरिष्ठ अध्यापक श्री मनीष राठौड़ तथा अध्यापक श्री मोहम्मद आसिफ द्वारा किया गया ।

इससे पूर्व जालोरी गेट से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया ।     

रैली की झलकियां



                                       

 
                                                    

                                                                                                        विद्यालय डेस्क 

                                                                                                        12 मार्च 2022

No comments:

Post a Comment