गांधी जयंती के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा विद्यालय की लाइब्रेरी को पुस्तकें भेंट
Saturday, October 2, 2021
गांधी जयंती के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा विद्यालय की लाइब्रेरी को पुस्तकें भेंट
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद भामाशाह मीनल बैंजामिन को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
भामाशाह मीनल बैंजामिन को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित
गांधी जयन्ती के अवसर पर जालोरी गेट स्थित माहात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय के अहिंसा सभागार में अहिंसा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जोधपुर इन्द्रजीत सिंह थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जोधपुर अमृत लाल इन्किया थे। कार्यक्रम प्रभारी अकमल नईम सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम का आग़ाज़ जिला कलेक्टर महोदय द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की बनी माला पहनाकर किया गया । इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया । विद्यार्थियों ने लक्ष्मणाचार्य द्वारा रचित गांधीजी का सर्वप्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया । इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की भामाशाह तथा राकेश बैंजामिन ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती मीनल बैंजामिन को विद्यालय विकास में उनके द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ईस्ट के प्रेसीडेंट लायन पदम् सिंह रतनू तथा क्लब के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन दौलत सिंह जोधा ने किया।
समस्त विद्यालय स्टाफ ने इस कार्यक्रम को अपनी मेहनत और प्रयासों से यादगार बना दिया ।
रिपोर्ट : अकमल नईम सिद्दीक़ी
Friday, September 10, 2021
Eco friendly ganpati prepared by the students of school
GANESH CHATURTHI FESTIVAL CELEBERATIONS
Eco friendly ganpati prepared by the students of school
According to Hindu customs, Ganesh Chaturthi marks the birth of the deity Lord Ganesha, the God of wisdom and prosperity. One of the biggest and most auspicious festivals in India. According to the Hindu calendar, it is celebrated on Chaturthi Tithi of Shukla Paksha in the month of Bhadrapada.Across the country, Ganeshotsav celebrations begin today and will end after 10 days on Anant Chaturdashi, which is also called Ganesh Visarjan. On the day of Ganesh Visarjan, idols of Lord Ganesha are immersed and devotees offer prayers to Lord Ganesha.
On this occasion eco friendly Ganpati prepared by the students of school. Here are the glimpses -
Sunday, December 13, 2020
संयुक्त निदेशक (प्रा० शिक्षा) द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण
संयुक्त निदेशक (प्रा० शिक्षा) द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण
आज दिनांक 12 दिसम्बर 2020 को संयुक्त निदेशक (प्रा० शिक्षा), बीकानेर, श्रीमान शिवप्रसाद जी ने स्थानीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया । ये निरीक्षण विशेष रूप से, विद्यालय में संचालित स्माईल 2.0 कार्यक्रम, की व्यवस्थाओं और इसके नियमित तथा प्रभावी संचालन की जांच के लिए किया था ।
रिपोर्ट : अकमल नईम सिद्दीक़ी
Saturday, August 1, 2020
Saturday, March 21, 2020
Akmal Naeem Siddiqui
Sunday, March 15, 2020
स्कूल फेयरवेल गीत
Sunday, March 1, 2020
एल.एन.भटनागर की नाट्यकृति ’’रिश्तों के आवरण’’ का विमोचन
जोधपुर 29 फरवरी। ’’छन्द देवताओं के वचन हैं.., नाटक दृश्य को शब्दों के अन्दर छिपाता है जिसे अभिनेता दर्शकों तक लाने का माध्यम बनता है......, वेदों से पाठ्य, प्राण, अभिनय और रस को मिलाकर नाटक बनता है...’’ यह उद्गार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के अध्यक्ष डाॅ. अर्जुनदेव चारण ने लक्ष्मीनारायण भटनागर की नाट्यकृति ’’रिश्तों के आवरण’’ के विमोचन के अवसर पर महात्मा गांधी स्कूल के अहिंसा सभागार में शनिवार को आयोजित विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा ने नाटक को देखने और खेलने वालों की सम्पत्ति बताया।



























































