Friday, October 7, 2022

 शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया

विद्यार्थियों ने कक्षा अध्यापकों का किया अभिनन्दन  

आज स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस को, हर्ष और उल्लास से सेलिब्रेट किया । विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अध्यापकों का अभिनंन्दन अपने अपने ढंग से किया । इसी क्रम में  कक्षा 9 बी के विद्यार्थियों ने कक्षा अध्यापक श्री अकमल नईम का अभिनन्दन किया । विद्यार्थियों ने श्री नईम का नाम लिखा हुआ केक, विद्यालय प्रभारी श्री भल्लाराम चौधरी और पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती निधि भार्गव की उपस्थिति में काटा । इसके साथ ही कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय के सभी स्टाफ़ को अपनी जानिब से गिफ्ट भी प्रदान किये ।

    लंच ब्रेक के पश्चात अहिंसा सभागार में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। 













Watch Video

https://youtu.be/XHWWQLdkdvo

 ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का सफल आयोजन 

अलीज़ा हाशिम और सृष्टि के बनाये मॉडल किये गए पसंद , प्राप्त किया द्वितीय स्थान 


    मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, ब्लॉक जोधपुर शहर के तत्वाधान में, ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर में संपन्न हुआ । किशोरी मेलों का आयोजन बालिकाओं में वैज्ञानिक सोच पैदा करने तथा स्वंय को मुखर करने के योग्य बनाने हेतु किया जाता है । ये एक ऐसा मंच है जहां बालिकाएं अपनी मौलिक सोच और रचनात्मकता को मुखर अंदाज़ में अभिव्यक्त करती हैं । 

   जोधपुर शहर ब्लॉक के चार ज़ोन की बालिकाओं ने इस मेले में बड़े उत्साह से भाग लिया और अपने बनाये मॉडल, प्रादर्श और चार्ट आदि का ना केवल प्रदर्शन किया बल्कि अपने विचारों और मौलिक सोच को भी भरपूर तरीक़े से प्रस्तुत किया 

                    

    स्थानीय विद्यालय से कक्षा 9 की छात्रा अलीज़ा हाशिम ने वरिष्ठ उर्दू अध्यापक श्री अकमल नईम के निर्देशन में गणित विषय से सम्बंधित अपने एक मॉडल "अंकों के तीर" का प्रदर्शन किया और ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।




कक्षा 8 की सृष्टि ने विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती किरण देवड़ा के निर्देशन में अपने मॉडल "हाइड्रोलिक सिस्टम" का प्रदर्शन कर ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।



इससे पूर्व अलीजा हाशिम और सृष्टि ने विद्यालय स्तर और फिर UCEEO स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिसमें स्थानीय विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया था।







विद्यालय डेस्क
29 सितम्बर 2022


Monday, October 3, 2022

गांधी जयंती पर बापू को याद किया,विद्यालय परिवार ने श्रद्वांजलि अर्पित की  


आज विद्यालय के अहिंसा सभागार में प्रात: 9 बजे, से गांधी जयंती के अवसर पर, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का आग़ाज़ विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा शर्मा तथा विद्यालय स्टाफ़ द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया ।


कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्री दौलत सिंह जोधा ने बापू के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं का ज़िक्र करते हुए बापू को सादगी और विनम्रता का मसीहा बताया ।



इसी कड़ी में कक्षा 8 की छात्राओं क्रमश: सृष्टि तथा सिदरा ने "साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल" गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । 


सृष्टि ने इसके पश्चात् गांधी जी पर एक कविता और प्रस्तुत की साथ ही कक्षा 8 के ही हर्षित और प्रिंस ने एक बहुत ही भावपूर्ण गीत "सुन ले बापू ये पैग़ाम, मेरी चिट्ठी तेरे नाम" प्रस्तुत किया और वर्तमान समय में गांधी जी के आदर्शों और मूल्यों का किस तरह से ह्रास हो रहा है उसका चित्रण बड़े खूबसूरत अंदाज़ में किया ।


प्रति वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी अंध विधालय से पधारे दिव्यांग विद्यार्थियों ने स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्री जेताराम जी के मार्गदर्शन में बहुत सुंदर आवाज़ में भजनों की प्रस्तुति दी । "ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान्"   और "वैष्णव जन तो तेने कहिये पीड़ पराई जाने रे " प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया  । 





श्री जेताराम जी ने उपस्थित मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया । 


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदया ने अपने ओजस्वी भाषण में गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया साथ ही गांधी जी पर  एक स्वरचित कविता का वाचन भी किया ।


कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उर्दू अध्यापक अकमल नईम ने किया । 

   

इसके अलावा जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भी स्थानीय विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने व्याख्याता श्रीमान गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय स्काउट गाइड सदस्यों ने श्री कमलेश के नेतृत्व में अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति प्रदान कर विद्यालय को गौरान्वित किया ।

कार्यक्रम की झलकियाँ 








                                                                                                                                  विद्यालय डेस्क 

                                                                                                                                2 अक्टूबर 2022

Saturday, April 2, 2022

अकमल नईम का शोध प्रकाशित

 अकमल नईम सिद्दीक़ी का  शोध प्रकाशित  


जोधपुर स्थित ज़िला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान (DIET) विद्याशाला, जोधपुर के शोध प्रभाग (DERF) के तहत, स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ उर्दू अध्यापक श्री अकमल नईम सिद्दीक़ी के शोध का प्रकाशन DIET द्वारा किया गया है । ज्ञात रहे कि DIET के शोध प्रभाग के अंतर्गत प्रतिवर्ष शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किया जाता है । इस वर्ष भी अनेक विषयों पर शोध कार्य संपन्न हुए हैं जिनमें श्री नईम का शोध कार्य भी सम्मिलित है । ये शोध कार्य इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि संभवतया जोधपुर डाइट के इतिहास में ये पहला शोध है जो उर्दू भाषा शिक्षण को लेकर किया गया है । 



        इस शोध का उद्देश्य उर्दू शिक्षकों के समक्ष भाषा शिक्षण के उद्देश्यों (उर्दू भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने की दक्षताओं का विकास) की प्राप्ति में बाधक तत्वों की पहचान करके उनके निदान के उपायों पर विचार करना था । यह एक सर्वे शोध था जिसमें राजस्थान के उर्दू अध्यापकों को सम्मिलित करते हुए गूगल फॉर्म के माध्यम से एक सर्वे किया गया था जिसके आधार पर उर्दू शिक्षण को बाधित करने वाले तत्वों का चार भागों में वर्गीकृत करके अध्ययन किया गया तथा निष्कर्ष प्राप्त किये गए । शोध के अंत में समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई है तथा इन समस्याओं के निदान के सुझाव भी प्रेषित किये गए हैं । 

आशा है यह शोध उर्दू शिक्षकों तथा उर्दू भाषा का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्व होगा । इसके माध्यम से उर्दू भाषा शिक्षण अधिगम और अधिक प्रभावपूर्ण हो सकेगा तथा उर्दू भाषा शिक्षण के उद्देश्यों की अधिकाधिक और प्रभावपूर्ण प्राप्ति संभव हो सकेगी ।


                                                                                                                              स्कूल डेस्क                    

                                                                                                                            2 अप्रैल 2022    

Wednesday, March 23, 2022

CBEO इन्साफ़ ज़ई साहब का अभिंनन्दन

 इन्साफ़ ज़ई साहब बने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

वर्तमान में, जोधपुर शहर ब्लाक में कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत जनाब इन्साफ़ ज़ई साहब को हाल ही में विभाग द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदौन्नत किया गया है। इस अवसर पर आज स्थानीय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन्साफ ज़ई साहब का अभिनन्दन किया गया ।

स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्री गजेन्द्र सिंह जी द्वारा आपको साफ़ा पहनाया गया तथा व्याख्याता श्री कमल व्यास द्वारा शाल ओढ़ा कर आपका सम्मान किया गया। 





वरिष्ठ अध्यापक श्री मनीष राठौड़ द्वारा माल्यार्पण कर आपका अभिनन्दन किया गया वहीं स्थानीय विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रतिभा शर्मा द्वारा आपको श्रीफल भेंट किया गया ।






कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अध्यापक अकमल नईम द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमानाराम चौधरी (आर० पी०), श्रीमती मिथिला चारण अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जोधपुर शहर तथा ब्लाक के  राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे । 


                                                                                                                        SCHOOL DESK

                                                                                                                           23 MARCH 2022


Thursday, March 17, 2022

ब्लाक स्तरीय अभिनव शिक्षण सामग्री निर्माण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में किरण देवड़ा प्रथम

ब्लाक स्तरीय अभिनव शिक्षण सामग्री निर्माण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में किरण देवड़ा प्रथम  


भारती फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सत्य भारती अभिनव शिक्षण पुरूस्कार 2021-22 प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया ।

इस प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय से प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण के लिए गणित विषय का एक TLM अकमल नईम सिद्दीक़ी वरिष्ठ उर्दू अध्यापक द्वारा तथा माध्यमिक कक्षाओं में जीव विज्ञान शिक्षण संबंधी एक TLM विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती किरण देवड़ा द्वारा तैयार किया गया था ।

15 मार्च को निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें माध्यमिक स्तर श्रेणी में श्रीमती किरण देवड़ा के TLM को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा शर्मा तथा समस्त स्टाफ साथियों ने किरण देवड़ा को बधाई दी । 




VIDIO LINKS FOR TLM

TLM Made by Akmal Naeem

TLM made by KIRAN DEORA

                                                                                                                                School Desk




Saturday, March 12, 2022

 दांडी यात्रा दिवस पर विशाल रैली का आयोजन 

सड़क पर निकले सैकड़ो गांधी, वातावरण हुआ गांधीमय   

वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंजा शहर

ब्रिटिश सरकार ने 1882 नमक एक्ट बनाकर हवा, पानी के बाद जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी वस्तु नमक पर टैक्स लगा दिया। इस मुद्दे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया। दांडी मार्च की आज 92वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर जहां आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी ने साबरमती आश्रम में गांधी जी को याद करते हुए देश को संबोधित किया वहीं पूरे देश में इस दिन को हर्षोल्लास से मनाया गया ।

जोधपुर में भी इस अवसर पर जालोरी गेट से राजकीय महात्मा गांधी (अंग्रेज़ी माध्यम) विद्यालय तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया । इस रैली में स्थानीय विद्यालय के अतिरिक्त अन्य विद्यालय से "बापू" के वेश सैकड़ो मासूम गांधी सड़क पर उतरे । जिसने भी ये नज़ारा देखा, देखता रहा गया ।












इस रैली में बड़ी संख्या में स्काउट्स ने भी भाग लिया । 

विद्यालय पहुँच कर अपर जिला कलेक्टर श्री सत्यवीर यादव, उपनिदेशक समाज कल्याण श्री अनिल व्यास, अति० जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद रफ़ीक़ तथा प्रधानाचार्य श्रीमतीप्रतिभा शर्मा ने बापू को सूत की माला पहनाकर श्रद्वांजलि अर्पित की । इस अवसर पर संयोजक गांधी दर्शन समिति, श्रीमान डा० अजय त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष उत्तर श्री सलीम खान, प्रीतम शर्मा, इलियास मोहम्मद, मनीष लोढा, रविन्द्र किशोरिया तथा हुकम सिंह आदि ने भी गांधी जी को श्रद्वा सुमन अर्पित किये । 










स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने अपना सहयोग प्रदान किया । रैली का संयोजन व्याख्याता  श्रीमान गजेन्द्र सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह, शारीरिक शिक्षक श्री दशरथ, वरिष्ठ अध्यापक श्री मनीष राठौड़ तथा अध्यापक श्री मोहम्मद आसिफ द्वारा किया गया ।

इससे पूर्व जालोरी गेट से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया ।     

रैली की झलकियां



                                       

 
                                                    

                                                                                                        विद्यालय डेस्क 

                                                                                                        12 मार्च 2022