पी.एम.श्री योजना के अन्तर्गत माह नवम्बर की गतिविधि में शामिल उप गतिविधि मीडिया जागरुकता के तहत आज दिनांक 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सुप्रसिद्ध न्यूज चैनल, न्यूज़ 24 प्लस का भ्रमण करवाया गया ।
भ्रमण से पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विद्यार्थियों के समक्ष समाचार के विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म की चर्चा करते हुये बताया कि वर्तमान समय में टी.वी. चैनल्स के अलावा यू-ट्यूब जैसे स्वतंत डिजिटल माध्यमों पर भी समाचार प्रसारित किये जा रहे हैं । इसके अलावा अनेक क्षेत्रीय समाचार चैनल भी प्रसिद्ध हुये हैं ।
विद्यार्थियों का ये दल स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता तथा गतिविधि प्रभारी श्री कपिल सक्सेना तथा श्री अकमल नईम के नेतृत्व में न्यूज़ चैनल 24 प्लस तथा डेन नेटवर्क के कार्यालय में भ्रमण के लिये गया था ।
No comments:
Post a Comment