Sunday, August 27, 2023

NO BAG DAY ACTIVITIES 26 AUGUST 2023



Today NO BAG DAY was celebrated in MGG School. The whole day students performed several activities, as directed by the Department of Education. The theme for Class Third to Fifth was Hand washing and cleanliness. The Class teacher of class third Mrs Khushbu Parihar demonstrated the correct procees of hand washing recommended by WHO. The students also took part in poster making competition.    



Hand Washing Awareness


Jayesh, pranav and Aatif





Anas, Shejan and Yudhav






















Mo Fardeen


Aaliya, chetna and Reene



Saksham soni, Aatif khan and Nafees






 School Desk

 26 aug 2023




Saturday, August 5, 2023

विद्यालय में नो बैग डे का आयोजन : विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के प्रति किया जागरुक

आज दिनांक 5 अगस्त 2023 को स्थानीय विद्यालय में नो बैग डे का आयोजन किया गया । 

        इस क्रम मे विद्यालय के अंहिसा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया गया । विभागीय आदेश की अनुपालना में बच्चो को गुड टच और बैड टच की जानकारी चिकित्सा विभाग से डाक्टर हिना आफताब ने प्रदान की । डाक्टर हिना ने पी.पी.टी. के माध्यम से बच्चो को बड़े ही प्रभावी और मनोरंजक ढंग से गुड टच और बैड टच की जानकारी दी और ये भी बताया कि किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार स्वंय को सेफ ज़ोन मे ले जाना चाहिये ।






        कार्यक्रम का संचालन मनीष राठौड़ ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अकमल नईम  भी उपस्थित थे । तकनीकी सपोर्ट कम्पयूटर अनुदेशक जितेन्द्र सिह और अजीत का रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नविता गुप्ता ने की तथा उप प्राचार्य श्री दोलत सिंह जोधा ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम मॅ स्थानीय विद्यालय के समस्त शिक्षक भी उपस्थित थे।



विद्यालय डेस्क


Friday, March 3, 2023

Educational Rockstar Achievers Award : School Won the Consolation Prize

Educational Rockstar Achievers Award 

Mahatma Gandhi School won the Consolation Prize  

        Mahatma Gandhi School won the Consolation Prize in T.L.M. Making Competition Held by Bharti Foundation Yesterday. The competition was held in two different categories, Elementary and secondary level. Mrs Kiran Deora and Mr Akmal Naeem siddiqui represented their Models and TLM in this competition. 



        Mrs Kiran Deora, Senior Science teacher, represented their TLM of Plant cell and their organelles while Mr Akmal Naeem represented their Model regarding the understanding of Number system in elementary classes. 

                             


        At the end of the competition all participants were awarded a certificate of participation as well as Educational Rockstar Award. 



                                                                                                                                        School Desk

                                                                                                                                        4 March 2023

Friday, February 17, 2023

 इंडो अमेरिकन फाउंडेशन और कोका कोला के सहयोग से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 

"प्लास्टिक वेस्ट से मुक्ति" थीम पर आयोजित की गई प्रतियोगिता   

             इंडो अमेरिकन फाउंडेशन और कोका कोला के सहयोग से आज स्थानीय विद्यालय में चित्रकला  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता तीन श्रणियों में आयोजित की गई तथा प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 तथा कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का विषय था "प्लास्टिक वेस्ट मुक्ति" । 

             इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्रीमान गजेन्द्र सिंह, AAO श्रीमान प्रभाकर हर्ष, श्रीमान मनीष राठौड़, श्रीमान आसिफ ख़ान और फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर रीत व्यास तथा रज़ाउल्लाह गौरी भी मौजूद थे ।

            प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को फाउंडेशन की जानिब से पुरूस्कार तथा अल्पाहार का वितरण भी किया गया ।

कार्यक्रम की झलकियाँ         

                                                  









स्कूल डेस्क 

 

Wednesday, December 21, 2022

बाल वाटिका की लॉटरी संपन्न : एडमिशन पाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे खिले

            आज दिनांक 21 दिसंबर को स्थानीय विद्यालय में बाल वाटिका के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया । ज्ञात रहे कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग के ढांचे में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब  सरकारी स्कूलों में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं । नई शिक्षा नीति में इसका प्रावधान किया गया है। इस कक्षा को बालवाटिका नाम दिया गया है । नई शिक्षा नीति में 10+2 के स्थान पर 5+3+3+4 का प्रावधान किया गया है। शिक्षा विभाग ने भी नए प्रावधानों के आधार पर तैयारी प्रारंभ कर दी है।

         इसी के तहत शहर के मध्य स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल में आज बालवाटिका की तीनों कक्षाओं क्रमश: नर्सरी, के.जी. और प्रेप अर्थात PPI, PPII और PPIII में प्रवेश के लिए विभागीय नियमानुसार अभिभावकों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनधियों की मौजूदगी में  लॉटरी निकाली गई।   

                लॉटरी के माध्यम से प्रत्येक कक्षा के लिए क्रमश: 25 - 25 विद्यार्थियों का चयन किया तथा शेष आवेदनों की प्रतीक्षा सूची भी निकाली गई । जिन विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश मिला उन विद्यार्थियों और अभिभावकों के चहरे खिले हुए थे । इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और स्थानीय पार्षद पति और समाजसेवी श्री इलियास अहमद, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी जोधपुर शहर श्रीमती मिथिला चारण भी मौजूद थीं । इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने पूर्ण तत्परता और मनोयोग से सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम के दौरान मौजूद अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्पूर्ण लॉटरी प्रक्रिया की तारीफ़ की और इसे पारदर्शिता पूर्ण बताया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों को मुबारकबाद पेश करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया 

                                                                                                                                    विद्यालय डेस्क

कार्यक्रम की झलकियाँ और वीडियो क्लिप्स