विद्यालय में जेंडर समानता जागरुकता पर कार्यशाला का आयोजन
दिनांक: 1 अक्टूबर 2025 स्थानीय विद्यालय में आज इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट, उदयपुर की तरफ से गूँज परियोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए जेंडर समानता जागरुकता पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन प्रशिक्षक स्नेहा सोनी ने किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक स्तर पर जेंडर समानता के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से लिंग भेदभाव को समाप्त करने तथा समान अधिकारों के लिए सामूहिक प्रयास करने के तरीकों को समझाया गया।कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता और सहिष्णुता की भावना को बढ़ावा देना था, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।
शपथ ग्रहण करते हुये विद्यार्थी
इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर उन्हे एक शपथ भी दिलवाई गई ।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य श्री शकील अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
विद्यालय डेस्क

