Monday, November 14, 2022

ज़िला स्तरीय विज्ञान मेले में महात्मा गांधी स्कूल, जालोरी गेट की धूम

ज़िला स्तरीय विज्ञान मेले में महात्मा गांधी स्कूल, जालोरी गेट की धूम   

    14 नवम्बर 2022 प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी, विद्यालयी छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने के उद्देश्य से ज़िला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया । 9 नवम्बर से प्रारम्भ हुआ ये ज़िला स्तरीय मेला 11 नवम्बर को समाप्त हुआ। मेले का आयोजन महात्मा गांधी स्कूल बालसमंद में किया गया । इस मेले में, जोधपुर ज़िले के, ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालयों ने भाग लिया । 

             

        स्थानीय विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने ब्लाक स्तर की बाधा को पार करते हुए ज़िला स्तर पर अपनी जगह बनाई और 5 विद्यार्थियों ने कामयाबी के परचम लहराए । यही नहीं 3 विद्यार्थियों का चयन आगामी चरण के लिए भी किया गया । आगामी चरण में इन विद्यार्थियों को अपने बनाए हुए मॉडल्स का प्रदर्शन राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में करना होगा। हमें उम्मीद है कि राज्य स्तरीय मेले में भी ये छात्र अपने विद्यालय और अपने ज़िले का नाम रोशन करेंगे । 

    स्थानीय विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका और बच्चों की मार्गदर्शक किरण देवड़ा ने बताया कि कुल 6 विद्यार्थियों ने इस मेले में भाग लिया था । हर्षित सोलंकी ने मेले में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । कक्षा 7 में अध्ययनरत आलिया वसीम कुरेशी के गणित मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । कक्षा 8 के वेदांग को भी अपने इनोवेटिव ट्रांसपोर्टेशन मॉडल के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । कक्षा 8 ही की सृष्टि चौहान को पर्यावरण संबंधी मॉडल के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं कक्षा 7 की दिया चौहान को उसके द्वारा प्रस्तुत "हेल्थ एन्ड हाईजीन " मॉडल के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

    विज्ञान मेले में विद्यालय की टीम के इस प्रदर्शन पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ़ ने बधाई दी ।      









                                                                                                                    School  Desk, 

Wednesday, November 9, 2022

66 वीं ज़िला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गांधी स्कूल टीम ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

66वीं ज़िला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गांधी स्कूल टीम ने प्राप्त किया दूसरा स्थान  

शारीरिक शिक्षक और कोच दशरथ सिंह राठौड़ और विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई  

66वीं ज़िला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन समारोह विलियम्स अकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल लाल सागर में आयोजित हुआ। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) ने 19 वर्ष आयु में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।  इनके प्रशिक्षक दशरथ राठौड़ है।

जिमनास्टिक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई दी साथ ही इनके  प्रशिक्षक तथा स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री दशरथ जी को भी साधुवाद ज्ञापित किया जिनकी ज़िद, लगन और कड़ी मेहनत ने ही बच्चों को ना केवल प्रोत्साहित किया अपितु उन्हें इस कामयाबी के लिए तैयार किया।

विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए श्री दशरथ और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई 

खुशी के पल


 




By : School Desk   

प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी व्याख्याता श्रीमान गजेन्द्र सिंह निदेशक स्तर पर सम्मानित - विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर

प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी व्याख्याता श्रीमान गजेन्द्र सिंह निदेशक स्तर पर सम्मानित - विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर 

आज दिनांक 9 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना +2 के लिये स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी व्याख्याता श्रीमान गजेन्द्र सिंह जी को निदेशक कार्यालय, बीकानेर में उत्कृष्ट सेवाओं और राष्ट्रीय सेवा योजना के कुशल संचालन के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से दोनों को मुबारकबाद पेश की गई। ये हमारे विधालय के लिये गर्व का विषय है।

वाक़िफ़ कहाँ ज़माना हमारी उड़ान से 

वो और थे जो हार गए आसमान से


                            

                                               सम्मान प्राप्त करते हुए प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा 



                        

सम्मान प्राप्त करते हुए श्रीमान गजेन्द्र सिंह, प्रभारी एंव व्याख्याता  






                                                                                                                                विद्यालय डेस्क 

                                                                                                                                9 नवम्बर 2022